Rajasthan: फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर

Rajasthan: राजस्थान के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर समेत बड़ी संख्या में लोगों ने रविवार को अमर जवान ज्योति पर आयोजित ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) और खेलो इंडिया द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक राष्ट्रव्यापी पहल का हिस्सा है। इसका उद्देश्य सामुदायिक फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना है। Rajasthan: 

Read also-Unnao Accident: उन्नाव में डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, दो लोगों की मौत, एक घायल

कार्यक्रम में राज्यवर्धन राठौड़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि ये पहल “राजनीति से परे” हैं।राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, “ऐसे बहुत कम प्रधानमंत्री हैं जो राजनीति से हटकर इस तरह के अभियान चलाते हैं या देश के लिए अपील करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति से परे जाकर हमारे स्वास्थ्य, जीवन और परिवार के लिए कई तरह की अपील की हैं—उनमें से एक है फिट इंडिया। अगर हम स्वस्थ रहेंगे, तो देश स्वस्थ रहेगा।” Rajasthan: 

Read also- Parliament: संसद के शीतकालीन सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, सभी दलों के नेता हुए शामिल

उन्होंने बताया कि रविवार को आयोजित साइकिलिंग कार्यक्रम में हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया, जो देश भर के नागरिकों को साइकिल चलाने और कई तरह की फिटनेस गतिविधियों को अपनाने के लिए बढ़ावा देती है।इस कार्यक्रम के तहत, देश भर के हजारों कस्बों और शहरों में हर रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए फिट इंडिया मूवमेंट का उद्देश्य सभी आयु वर्गों के बीच नियमित शारीरिक गतिविधि और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *