एसवाईएल के समर्थन में बीजेपी के उपवास कार्यक्रम का किसानों ने किया विरोध

यमुनानगर रिपोर्ट – एसवाईएल के समर्थन में बीजेपी के उपवास कार्यक्रम को किसानों ने रोका ।किसानों की मांग की एसवाईएल नही दादुपुर नलवी का मुद्दा हल करो।गौरतलब है कि जगाधरी अनाज मंडी गेट पर बीजेपी के नेता एसवाईएल के समर्थन में  उपवास कर रहे है। जिसके चलते किसान सँघर्ष समिति के बैनर तले बीजेपी के उपवास कार्यक्रम के सामने रोड पर  विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ।

 

किसानों ने बीजेपी के उपवास स्थल पर पहुंचने का किया प्रयास जिसके बाद दोनों तरफ नारेबाजी नारेबाजी शुरु हो गई  माहौल को गर्म होता देख  वहां मौजूद पुलिस बल सामने आया और  वहाँ से किसानों को हटाया। जिसमें किसान गुस्से में नजर आए स्थिति ऐसी थी कि पुलिस ने किसानों खींच खींच कर पीछे किया ।

 

ALSO READ-एसोचैम कार्यक्रम में पीएम मोदी का संबोधन, निवेश से पहले जाने ये बड़ी बातें

 

वहां पर यमुनानगर के एसपी कमलदीप गोयल और प्रशंसनिक अधिकारी फिलहाल  मौजूद है जो किसानों को समझानें का प्रयास कर रहें हैं कही स्थिति ज्यादा ना बिगड़ जाए उसके लिए  वाटर कैनन की गाड़ियां भी मौके पर मौजूद हैं ।बीजेपी के उपवास स्थल के आगे भी  बेरिकेटिंग कर दी गई है जहां किसान लगातार विरोध कर रहें हैं उनका मानना है कि यह किसानों को बांटने का एक तरीका है।

 

गौरतलब है कि कार्यकर्ता  प्रदेश को एसवाईएल का पानी दिए जाने की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर   गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला ,पटौदी से विधायक सत्यप्रकाश जरावता ,सोहना से विधायक संजय सिंह व गुरुग्राम भाजपा के अन्य कार्यकर्ता  एक दिन का उपवास रख कर मांग कर रहे हैं ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *