Parliament: ड्रामा नहीं, डिलीवरी’ PM के बयान पर गरमाई SIR राजनीति और प्रदूषण पर बहस

Parliament: आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले पीएम मोदी ने संसद परिसर में बयान दिया।पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कि कुछ पार्टियां अपनी हार को पचा नहीं पाती हैं और सदन में उन्हें ड्रामा नहीं, बल्कि डिलीवरी देनी चाहिए।​पीएम के इस बयान पर विपक्षी दलों ने तीखा पलटवार किया है। विपक्ष का कहना है कि सदन में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाना किसी भी तरह से ड्रामा नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। Parliament:

Read Also: Bollywood: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में फाइटर पायलट के रूप में दिलजीत दोसांझ का फर्स्ट लुक आउट

​कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने पीएम मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि सदनों में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करना और उन्हें उठाना नाटक नहीं है।विपक्ष के नेताओ ने कहा है कि SIR और राजधानी दिल्ली में छाए गंभीर वायु प्रदूषण जैसे मुद्दे संसद में तत्काल उठाए जाने योग्य विषय हैं। संसद परिसर में बयान देते हुए समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने SIR का मुद्दा जोर-शोर से उठा कर सरकार से जवाब मांगा । Parliament:

Read also- Haryana News: CM नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में वैश्विक गीता पाठ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

वही प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि संसद में प्रदूषण जैसे जरूरी मुद्दों पर चर्चा बेहद आवश्यक है, और इसे ड्रामा नहीं बताया जाना चाहिए। पीएम को बाहर निकाल कर देखना चाहिए कि दिल्ली का क्या हाल है। आज प्रदूषण की वजह से दिल्ली में लोगों का बुरा हाल है।दरअसल वायु प्रदूषण का मुद्दा विपक्ष के लिए शीतकालीन सत्र में एक बड़ा हथियार बनने वाला है। राहुल गांधी भी संसद में इस पर तत्काल बहस की मांग कर चुके हैं।सत्र शुरू होने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा था, “मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वह मुझे एक ही बात कहती है कि उसका बच्चा ज़हरीली हवा में सांस लेते हुए बड़ा हो रहा है। वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं।” Parliament:
​
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि जब भारत के बच्चे घुट रहे हैं, तो वह चुप कैसे रह सकते हैं? उन्होंने सरकार पर तत्परता, योजना और जवाबदेही न दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि देश को प्रदूषण से निपटने के लिए एक सख्त योजना लागू करने की जरूरत है।इस बीच,दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार स्थिति पर लगातार पैनी नजर रख रही है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए दैनिक कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आज जो कदम उठाए जा रहे हैं, उनके सकारात्मक परिणाम भविष्य में जरूर दिखेंगे।बहरहाल, पीएम मोदी के बयान ने शीतकालीन सत्र से पहले ही राजनीतिक माहौल को गरम कर दिया है। सदन में ‘डिलीवरी’ होगी या ‘ड्रामा’, इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। विशेष रूप से, प्रदूषण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच कैसी बहस होती है, यह देखने वाली बात होगी।Parliament:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *