लोकसभा में 8 दिसंबर को वंदे मातरम पर होगी बहस, 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा

Lok Sabha: There will be a debate on Vande Mataram on December 8, and on electoral reforms on December 9.

Lok Sabha: लोकसभा (Lok Sabha) में 8 दिसंबर को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर चर्चा होगी। इसके अगले दिन 9 दिसंबर को चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इससे संकेत मिलता है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की विपक्ष की मांग को लेकर दोनों सदनों में व्याप्त गतिरोध दूर होने की संभावना है।

Read Also: संसद के दोनों सदनों में उठा SIR का मुद्दा! सरकार ने कहा- हम चर्चा के खिलाफ नहीं…

दरअसल, बीएसी की बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने संवाददाताओं को बताया कि बीएसी की बैठक में वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर होने वाली बहसों पर चर्चा हुई, जिसमें विपक्ष की एसआईआर चर्चा को चुनाव सुधारों के अंतर्गत शामिल किया गया। सोमवार यानी 1 दिसंबर को सदन में वंदे मातरम पर बहस होगी और फिर मंगलवार 2 दिसंबर को और बुधवार 3 दिसंबर को सदन में चुनाव सुधारों पर चर्चा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर बहस की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों बहसों के लिए 10-10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है और अगर सदन चाहे तो समय बढ़ाया जा सकता है। इस मुद्दे पर लोकसभा में बार-बार व्यवधान के बाद अध्यक्ष की बैठकें हुईं।  Lok Sabha

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *