Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद: बीजापुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर, तीन जवान शहीद

Chhattisgarh

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया और इस घटना में तीन जवान शहीद हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीजापुर–दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए और तीन जवान शहीद हो गए। जबकि दो जवान के घायल होने की सूचना है। Chhattisgarh

जिले के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने बताया कि बीजापुर–दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे पश्चिम बस्तर डिवीजन इलाके में आज सुबह नौ बजे जिला रिजर्व गार्ड दंतेवाड़ा–बीजापुर, एसटीएफ और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन को गश्त पर रवाना किया गया था।

Read Also: Opposition Protests: संसद में गतिरोध टूटने के बावजूद अलग-अलग मुद्दों पर विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन

यादव ने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच लगातार रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही और क्षेत्र में सुरक्षाबलों की निर्णायक एवं आक्रामक कार्रवाई जारी है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। Chhattisgarh

उन्होंने कहा कि मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। सुंदरराज ने बताया कि इस मुठभेड़ में डीआरजी बीजापुर के तीन जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, आरक्षक दुकारू गोंडे और जवान रमेश सोड़ी की भी मृत्यु हो गई जबकि डीआरजी के दो अन्य जवान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायल जवानों को प्राथमिक उपचार प्रदान कर दिया गया है।

Read Also: Political Debate: ममता बनर्जी सिर्फ एक विशेष वर्ग की राजनीति कर रही हैं – CM नायब सिंह सैनी

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में लगातार खोज अभियान जारी है और अतिरिक्त बलों को रवाना किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के साथ इस साल अब तक छत्तीसगढ़ में मुठभेड़ में 275 नक्सली मारे जा चुके हैं। इनमें से 246 बीजापुर समेत सात जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में मारे गए। Chhattisgarh

वहीं 27 नक्सली रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत गरियाबंद जिले में मारे गए। राज्य के दुर्ग क्षेत्र के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में दो नक्सली मारे गए । Chhattisgarh

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *