Indigo एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने पर दी ये सफाई, परिचालन आसान बनाने के लिए उड़ानें की गईं…

Delhi: विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि शुक्रवार को सबसे अधिक उड़ानें रद्द होने की आशंका है। हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने और परिचालन को आसान बनाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। कंपनी अपनी व्यवस्थाओं और शेड्यूल को पूरी तरह नया बनाने के लिए जरूरी कदम उठा रही है, ताकि शनिवार से लगातार सुधार शुरू हो सके।

Read Also- Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

 

एयरलाइन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ”परिचालन को आसान बनाने और हवाईअड्डों पर भीड़ कम करने के लिए थोड़े समय के लिए अधिक संख्या में उड़ानें रद्द की जा रही हैं। कल से हम बेहतर ढंग से शुरुआत करेंगे।’शुक्रवार को चौथे दिन भी इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं या उनमें देरी हुई, जिससे बड़ी संख्या में यात्री हवाईअड्डों पर फंसे रहे।

Read Also- इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से अपने ही वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका नवविवाहित जोड़ा, मेहमानों ने उड़ाई दावत

इस असुविधा के लिए माफी मांगते हुए इंडिगो ने कहा कि यह स्थिति एक रात में ठीक नहीं हो जाएगी। कंपनी ने लिखा, ”आज सबसे अधिक उड़ानें रद्द होने की आशंका है, क्योंकि हम अपनी सारी व्यवस्थाओं और शेड्यूल को पूरी तरह फिर से तैयार कर रहे हैं, ताकि कल से लगातार सुधार शुरू हो।” इंडिगो ने दिल्ली हवाईअड्डे से शुक्रवार को रात 12 बजे तक सभी घरेलू प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दीं।कंपनी अभी भी बड़े परिचालन व्यवधानों से जूझ रही है।सूत्रों के मुताबिक इंडिगो ने चेन्नई हवाईअड्डे से शुक्रवार शाम छह बजे तक सभी प्रस्थान उड़ानें रद्द कर दी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *