इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से अपने ही वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका नवविवाहित जोड़ा, मेहमानों ने उड़ाई दावत

Indigo Flight : 

Indigo Flight : रिसेप्शन की जगह को पूरी तरह से सजाया गया था और मेहमानों के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार थे। लेकिन मेघा क्षीरसागर और संगम दास अपनी शादी के रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके, क्योंकि इंडिगो की देशव्यापी उड़ानें बाधित होने से देश भर के हजारों यात्री परेशान हैं। Indigo Flight : 

Read Also- CM सैनी ने आधुनिक खेल प्रबंधन का भारतीय मॉडल’ विषय पर कांफ्रेंस का किया शुभारंभ

IndiGo संकट का दिखा असर –  नवविवाहित जोड़े का रिसेप्शन तीन दिसंबर को कर्नाटक के हुबली तय किया गया था, लेकिन इंडिगो एयरलाइन के परिचालन में व्यवधान के कारण इस जोड़े को अपने भव्य समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होना पड़ा।इस महत्वपूर्ण दिन को न चूकने के इरादे से ये जोड़ा भुवनेश्वर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समारोह स्थल पर एक बड़ी स्क्रीन पर दिखाई दिया, मेहमानों का अभिवादन किया और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न होने के लिए क्षमा मांगी। Indigo Flight : 

Read Also- Delhi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

रिसेप्शन में नहीं पहुंचे दूल्हा-दुल्हन-  इसके बजाय दुल्हन के माता-पिता निर्धारित रिसेप्शन स्थल हुबली स्थित गुजरात भवन में जोड़े की ओर से उपस्थित हुए। इन नवविवाहित जोड़े की शादी 23 नवंबर को ओडिशा के भुवनेश्वर में हुआ था। परिवार के मुताबिक, ये दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और बेंगलुरू में काम करते हैं। रिसेप्शन बुधवार को दुल्हन के पैतृक घर हुबली में आयोजित किया गया था।अपने इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए मेघा और संगम ने दो दिसंबर के लिए भुवनेश्वर-बेंगलुरू-हुबली रूट से टिकट बुक किया था। कुछ रिश्तेदारों ने भुवनेश्वर-मुंबई-हुबली रूट पर भी टिकट बुक किए थे। हालांकि, परिचालन जुड़ी दिक्कत के कारण इंडिगो की उड़ानें दो दिसंबर की सुबह नौ बजे से तीन दिसंबर की सुबह तक लगातार देर होती रहीं और अंततः रद्द कर दी गईं। Indigo Flight : 

ऑनलाइन किया अटेंड- दुल्हन के पिता अनिल कुमार क्षीरसागर ने पीटीआई वीडियो को बताया, “मेरी बेटी की शादी 23 नवंबर को हुई थी और हमने हुबली में अपने पैतृक घर पर यहां के लोगों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन किया था। उड़ान में देरी होती रही और आखिरी समय में करीब चार बजे इसे रद्द कर दिया गया। अब उसके बाद हम क्या कर सकते थे। हमें कुछ समाधान निकालना था। फिर मैंने ऑनलाइन रिसेप्शन करने का फैसला किया। मैंने तुरंत एक स्क्रीन की व्यवस्था की और अपनी बेटी और दामाद को ऑनलाइन रिसेप्शन में शामिल होने के लिए कहा।” Indigo Flight : 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *