Delhi: इंडिगो की उड़ानें रद्द होने पर एक्शन में सरकार, हाई-लेवल जांच के दिए आदेश

IndiGo Flight: नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने शुक्रवार को कहा कि नए उड़ान शुल्क मानदंडों को स्थगित रखने समेत अलग-अलग परिचालन उपायों से इंडिगो की उड़ानों में व्यवधान को दूर करने में मदद मिलेगी और अगले तीन दिन में सेवाएं पूरी तरह बहाल होने की उम्मीद है। नायडू ने बयान में कहा कि सरकार ने इंडिगो में व्यवधान के कारणों का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए एक उच्च स्तरीय जांच शुरू करने का भी फैसला लिया है। IndiGo Flight: 

Read Also- Indigo एयरलाइन ने फ्लाइट रद्द होने पर दी ये सफाई, परिचालन आसान बनाने के लिए उड़ानें की गईं…

उन्होंने कहा, ‘‘डीजीसीए के उड़ान ड्यूटी समय सीमा (एफडीटीएल) आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिए गए हैं। हवाई सुरक्षा से समझौता किए बिना, ये फैसला पूरी तरह से यात्रियों खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों, छात्रों, मरीजों और बाकी लोगों के हित में लिया गया है जो आवश्यक जरूरतों के लिए समय पर हवाई यात्रा पर निर्भर हैं।’’ मंत्री ने कहा कि सामान्य हवाई सेवाएं यथाशीघ्र बहाल करने के लिए परिचालनात्मक उपाय शुरू कर दिए गए हैं।IndiGo Flight: 

Read Also- इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने से अपने ही वेडिंग रिसेप्शन में नहीं पहुंच सका नवविवाहित जोड़ा, मेहमानों ने उड़ाई दावत

उन्होंने कहा, ‘‘इन निर्देशों के तत्काल कार्यान्वयन के आधार पर, हम उम्मीद करते हैं कि उड़ान सेवाएं कल तक स्थिर और सामान्य हो जाएंगी। हमें उम्मीद है कि अगले तीन दिन में सेवाएं पूरी तरह बहाल हो जाएंगी। ’’IndiGo Flight: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *