शुभमन गिल को हरी झंडी! दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी‑20 में खेलने के लिए COE से मिला फिटनेस सर्टिफिकेट

Sports News: Shubman Gill cleared! Receives fitness certificate from CoE to play in the first T20I against South Africa

Sports News: भारत की टी20 टीम के उपकप्तान शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने की मंजूरी दे दी है। गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच के दौरान चोटिल हो गए थे। तब उनकी गर्दन में अकड़न आ गई थी, लेकिन अब उन्होंने सफलतापूर्वक रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है।  Sports News: 

गिल को फिटनेस के आधार पर टीम में चुना गया था और उन्हें खेल में वापसी (आरटीपी) के लिए रिहैबिलिटेशन से जुड़े सारे प्रोटोकॉल से गुजरना पड़ा। सीओई की ओर से टीम प्रबंधन की खेल विज्ञान और चिकित्सा (एसएसएम) टीम को भेजे गए पत्र में कहा गया है। शुभमन गिल ने सीओई में अपना रिहैबिलिटेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। उन्होंने खेल के सभी प्रारूपों के लिए फिट घोषित होने के लिए जरूरी मानदंडों को पूरा कर लिया है। Sports News

Read Also: India Vs SouthAfrica : पोर्ट सिटी में रो-को का खुमार, प्रशंसकों को कोहली से शतकों की हैट्रिक की उम्मीद

इस टीम में फिजियो कमलेश जैन, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ली रॉ और खेल चिकित्सक डॉ. चार्ल्स शामिल हैं। गिल कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे और उन्हें दो दिन के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और इंजेक्शन भी लगवाना पड़ा था। वे मौजूदा एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल पाए थे, लेकिन टी20 श्रृंखला के लिए उनकी उपलब्धता को लेकर सभी संदेह दूर हो गए हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ी रविवार से यहां अभ्यास शुरू करेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *