ऑपरेशन एपिक फ्यूरी: अमेरिकी सेना ने पहले हफ्ते में 3,000 से ज्यादा ईरानी ठिकानों पर हमलों का किया दावा

America

America: अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने शनिवार को दावा किया कि ईरान में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के पहले हफ्ते में उसकी सेना ने 3,000 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए हैं। सेंटकॉम के अनुसार, 28 फरवरी, 2026 को शुरू किए गए इस अभियान का मकसद ईरानी शासन के खतरों को बेअसर करना है। युद्ध के 8 दिन हो चुके हैं और अभी ये युद्ध और दिन चलेगा । कमांड ने ये भी बताया कि अब तक 43 ईरानी जहाजों को नुकसान पहुंचाया गया है । America

Read Also-अमेरिकी वित्त मंत्री बेसेंट ने कहा-“अमेरिका ने भारत को रूस से तेल खरीदने की अनुमति दे दी है”

वहीं ईरान ने पलटवार करते हुए अब तक करीब 500 मिसाइलें दागी  है । 6 मार्च की सुबह ईरान ने फिर से कुवैत स्थित ‘अली अल सलेम’ एयर बेस पर बम बरसाए , इस धमाके के बाद हर तरफ काला धुआं और तबाही का खौफनाक मंजर सामने आया । ये बेस अमेरिकी वायु सेना के 386वें एयर एक्सपेडिशनरी विंग का ठिकाना भी है और हमले के बाद कुवैत सिटी में अमेरिकी दूतावास ने अपना कामकाज निलंबित कर दिया है।America

Read Also-दिल्ली: रनहोला में बंद घर से जोमैटो की टी-शर्ट पहने चोरों ने गहने और नकदी चुराई, घटना CCTV में कैद

अमेरिकी सेना ने ईरान को घुटनों पर लाने के लिए B-2 बॉम्बर्स के जरिए ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ तेज कर दिया है, अमेरिकी सेंट्रल कमांड के एडमिरल ब्रैड कूपर के अनुसार, पिछले 72 घंटों में 200 से ज्यादा ‘पेनिट्रेटर’ बम (2000 पाउंड वजनी) गिराए गए हैं। ये बम जमीन के गहरे अंदर छिपे ईरानी बंकरों और मिसाइल डिपो को तबाह करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। इस हमले ईरान के 1300 से ज्यादा नागरिक की जान दा चुकी है और अभी भी मौत का आंकड़ा जारी है। America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *