पश्चिम बंगाल में सियासी हलचल तेज, गीता पाठ में लाखों श्रद्धालुओं ने लिया …

Kolkata: पश्चिम बंगाल और पड़ोसी राज्यों से साधुओं और साध्वियों समेत लाखों श्रद्धालुओं ने कोलकाता के प्रतिष्ठित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित विशाल भगवद् गीता पाठ में हिस्सा लिया। भगवा वस्त्र पहने साधुओं ने कार्यक्रम की जगह पर गीता से एक स्वर में श्लोक पढ़े। Kolkata: 

Read Also: दिल्ली CM रेखा गुप्ता सोमवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ पंजाब के अमृतसर जाएंगी

पश्चिम बंगाल बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी और विधायक अग्निमित्र पॉल समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ साथ कार्तिक महाराज के नाम से मशहूर स्वामी प्रदीप्तानंद महाराज और धीरेंद्र शास्त्री सहित तमाम धार्मिक हस्तियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। पंच लाखो कोंठे गीता पाठ’ (पांच लाख स्वरों द्वारा गीता पाठ) नामक इस कार्यक्रम का आयोजन सनातन संस्कृति संसद की ओर से किया जा रहा है, जो विभिन्न मठों और हिंदू धार्मिक संस्थानों से आए साधुओं और आध्यात्मिक नेताओं का समूह है।Kolkata: 

Read Also- Chandigarh: पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बिफरी नवजोत कौर सिद्धू, कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान

आयोजकों ने पांच लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया है, इसलिए भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा और आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। विशाल आयोजन स्थल पर तीन बड़े मंच बनाए गए हैं और मध्य कोलकाता में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।आध्यात्मिक अगुवाई गीता मनीषी महामंडल के स्वामी ज्ञानानंदजी महाराज कर रहे हैं, जबकि योग गुरु बाबा रामदेव और कई प्रमुख साधुओं को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। Kolkata: 

ये कार्यक्रम मुर्शिदाबाद में निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर द्वारा ‘बाबरी मस्जिद’ जैसी एक मस्जिद के शिलान्यास के एक दिन बाद हो रहा है, जो इस बात को साबित कर रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य के सार्वजनिक स्थानों में आस्था और पहचान के सवाल कैसे तेजी से एक दूसरे से जुड़ रहे हैं।ये आयोजन लोकसभा चुनावों से पहले दिसंबर 2023 में ब्रिगेड में आयोजित इसी तरह के ‘एक लाख स्वरों’ वाले गीता पाठ कार्यक्रम के ठीक दो साल बाद हो रहा है। इस घटना से राजनीतिक विवाद शुरू हो गया था, जिसमें सत्तारूढ़ टीएमसी ने बीजेपी पर ध्रुवीकरण के लिए धर्म का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।Kolkata: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *