दिल्ली CM रेखा गुप्ता सोमवार को पूरे मंत्रिमंडल के साथ पंजाब के अमृतसर जाएंगी

Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ सोमवार को पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर जाएंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान जारी कर ये जानकारी दी है। Delhi CM 

Read Also: लंदन की गांधी प्रतिमा का छोटा मॉडल नीलामी के लिए तैयार

CM कार्यालय के बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत दिवस के उपलक्ष्य में लाल किले में आयोजित तीन दिवसीय ‘गुरमत समागम’ के “भव्य और ऐतिहासिक” आयोजन की सफलता के बाद धन्यवाद देने के लिए यह यात्रा करेंगे। Delhi CM 

CM रेखा गुप्ता ने लाल किले में आयोजित ‘गुरमत समागम’ की “असाधारण सफलता’’ को “गुरु साहिब की कृपा’’ बताते हुए कहा कि कार्यक्रम से कुछ दिन पहले हुए एक आतंकी घटना से उपजे भय के माहौल के बावजूद धार्मिक आयोजन में छह लाख से अधिक श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के शामिल हुए। उन्होंने कहा कि स्वर्ण मंदिर की उनकी यात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि गुरु परंपरा के प्रति गहरी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। Delhi CM 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *