CM चंद्रबाबू नायडू ने गोवा नाइट क्लब में आग लगने से हुई मौतों पर जताया शोक

Goa: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और राज्यपाल एस. अब्दुल नज़ीर ने रविवार को गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में हुई मौतों पर दुख जताया है।मुख्यमंत्री नायडू ने एक्स पर किए पोस्ट में लिखा, “उत्तरी गोवा के अरपोरा में हुई दुखद आग की घटना से बहुत दुखी हूँ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।” Goa: 

Read Also- Palash-Smriti: हल्दी-संगीत तो हुआ मगर अब नहीं होंगे सात फेरे, टूटी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी

उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएँ “बेहद दुखद” हैं।उत्तरी गोवा के अरपोरा गांव स्थित एक लोकप्रिय नाइट क्लब, बिर्च बाय रोमियो लेन में रविवार तड़के आग लग गई, जिसमें चार पर्यटकों और 14 कर्मचारियों सहित कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। Goa: 

Read Also- सशस्त्र सेना झंडा दिवस: PM मोदी ने सशस्त्र बलों के प्रति आभार किया व्यक्त

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाइट क्लब ने अग्नि सुरक्षा मानदंडों का पालन नहीं किया था।राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूरी पर ये नाइट क्लब पिछले साल खुला था। Goa: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *