Palash-Smriti: हल्दी-संगीत तो हुआ मगर अब नहीं होंगे सात फेरे, टूटी स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी

Smriti Mandhana: भारतीय बल्लेबाज और विश्व कप विजेता स्मृति मंधाना ने पलाश मुच्छल के साथ शादी टलने के बाद सार्वजनिक तौर पर अपनी चुप्पी तोड़ी और इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, “पिछले कुछ हफ़्तों से मेरी निजी ज़िंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं और मुझे लगा कि अब इस बारे में स्पष्ट रूप से बात करना जरूरी है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर अफवाहों को खारिज किया है और शादी पोस्टपोन की बात स्वीकार की। दोनों की प्री-वेडिंग सेरेमनी खूब धूम के साथ हुई थी।  Smriti Mandhana:

Read Also: Indigo Crisis: इंडिगो संकट’ के बीच सोनू सूद ने यात्रियों से संयम बरतने की अपील की

23 नवंबर को होने थी शादी- आपको बता दें कि स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी। ठीक एक दिन पहले स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना के गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। उन्हें हास्पीटल में भर्ती कराया गया था। Smriti Mandhana:

स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण शादी अनिश्चितकाल के लिए टाली दी गई थी। इसके बाद ही मंधाना की शादी को लेकर कई प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थी। अब स्मृति मंधाना ने स्पष्ट किया है कि शादी रद्द हो गई है।Smriti Mandhana:

Read Also: कांग्रेस ने देश में विमानन संकट के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया

पलाश मुच्छल ने दी ये प्रतिक्रिया- पलाश मुच्छल ने भी अपनी शादी को लेकर प्रतिक्रिया दी है। इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा ‘मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग उन बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं जो मेरे लिए सबसे पवित्र रही हैं। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहते हुए गरिमा के साथ इसका सामना करूंगा। Smriti Mandhana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *