UP: वोट चोरी और SIR के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

UP: 
UP:  इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि  सरकार इतनी बौखला गई कि वाराणसी में हमारे प्रदर्शन से पहले ही टेंट उखाड़ फेंके, आज उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी बढ़ रही है, महंगाई चरम पर है और नौजवान ड्रग्स की चपेट में हैं, लेकिन इस वोट चोर सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है, क्योंकि इनका काम सेवा नहीं, सत्ता को बचाना है। UP
उदय भानु चिब ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार और केंद्र सरकार इतना डरे हुए है कि हमें प्रदर्शन करने से रोक रहे है, लोकतंत्र में जनता के मुद्दे उठाना हमारा कर्तव्य है। लेकिन ये सरकार इतना डरी हुई कि हमारे लोगों को परेशान कर रही है, पूरा पुलिस बल लगाकर हमें रोका जा रहा है। कांग्रेस और राहुल गांधी जी के सिपाही लोकतंत्र पर होने वाले हर हमले का डटकर जवाब देंगे। हम वोट चोरी की इस साज़िश को उजागर करके ही दम लेंगे।  UP
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह भी कहा कि राहुल गांधी जी के सिपाही होने का मतलब है सच के लिए अंतिम सांस तक लड़ना।उदय भानु चिब ने चेताया कि,याद रखो, युवा कांग्रेस पीछे हटने वालों में नहीं है, ये लड़ाई यहीं नहीं रुकेगी, अब और तेज होगी। UP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *