Goa nightclub incident: पुलिस ने मालिकों और आयोजकों के खिलाफ FIR दर्ज किया, हिरासत में सरपंच

Goa nightclub incident

Goa nightclub incident: गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में भीषण आग लगने के बाद पुलिस ने क्लब के दो मालिकों, उसके प्रबंधक और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इस भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई और अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच को हिरासत में लिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पहले ही आग की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।

नाइट क्लब में आधी रात के बाद आग लग गई। राज्य की राजधानी पणजी से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरपोरा गांव में स्थित ये लोकप्रिय पार्टी स्थल पिछले साल ही खुला था। पुलिस ने बताया कि मृतकों में चार पर्यटक और 14 कर्मचारी शामिल हैं, जबकि बाकी सात की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

Read Also: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने ब्रह्मकुमारी के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के रजत जयंती वर्ष का शुभारंभ किया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब के मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।” उन्होंने बताया कि क्लब के प्रबंधक और कार्यक्रम आयोजकों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अरपोरा-नागोआ पंचायत के सरपंच रोशन रेडकर को हिरासत में लिया, जिन्होंने 2013 में परिसर के लिए व्यापार लाइसेंस जारी किया था।

रेडकर ने कहा कि क्लब सौरव लूथरा द्वारा चलाया जाता था, जिसका अपने साथी के साथ विवाद था। उन्होंने कहा, “उनके बीच विवाद था और उन्होंने पंचायत में एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। हमने परिसर का निरीक्षण किया और पाया कि उनके पास क्लब निर्माण की इजाजत नहीं थी।” रेडकर ने दावा किया कि पंचायत ने तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया था, जिस पर पंचायत निदेशालय के अधिकारियों ने रोक लगा दी थी।

Read Also: UP: वोट चोरी और SIR के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो इस दुखद आग की घटना से पैदा हुए हालात की बारीकी से समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “सभी छह घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा मिल रही है। मैंने कारण का पता लगाने और जिम्मेदारी तय करने के लिए पूरी घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।” Goa nightclub incidentGoa nightclub incidentGoa nightclub incident

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आग क्लब की पहली मंजिल पर लगी थी और भीड़भाड़ और छोटे दरवाज़ों के कारण ग्राहक बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने कहा, “कुछ ग्राहक ग्राउंड फ्लोर पर भाग गए और वहीं फंस गए।” Goa nightclub incident

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *