MP के MANIT हॉस्टल में खाना खाने के बाद के दो दर्जन से अधिक छात्र बीमार, अस्पताल में भर्ती

MANIT Bhopal, Food Poisoning, हॉस्टल फूड प्वाइजनिंग, Maulana Azad National Institute of Technology,

Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएएनआईटी) के कुछ छात्र छात्रावास के भोजनालय में खाना खाने के बाद बीमार पड़ गए, जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।संस्थान के सूत्रों ने बताया कि शनिवार को खाना खाने के बाद बीमार पड़े दो दर्जन से अधिक छात्रों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया..Bhopal News

Read also- मदरसे के हॉस्टल में 14 साल की लड़की से गैंगरेप, शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी

एमएएनआईटी के निदेशक प्रोफेसर के. के. शुक्ला ने कहा, ‘‘मैंने ‘चीफ वार्डन’ और चिकित्सक से बात की है। मुझे बताया गया कि कुछ छात्र दस्त से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने उन्हें (संस्थान में) दवा दी और कमजोरी महसूस कर रहे पांच से सात छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वे लौट आए हैं।

शुक्ला ने कहा कि वह शहर से बाहर थे, इसलिए उन्हें विस्तृत जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि एमएएनआईटी में मौजूद अधिकारी छात्रों के बीमार होने का कारण शायद बता सकते हैं।उन्होंने कहा कि कई लोगों ने खाना खाया लेकिन कुछ को ही दिक्कत हुई। मैं यह नहीं कह सकता कि उन्होंने क्या खाया था।

Read also-मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा की हिरासत जारी, NIA मुख्यालय के बाहर कड़ी सुरक्षा

निजी अस्पताल मालिक  डॉ. उमेश शारदा ने कहा कि मेरे पास करीब 19 बच्चे हॉस्पिटल में कल शाम को सात बजे से लेकर सुबह 10 बजे तक आए हैं। सभी को एक ही तरह की शिकायतें, दस्त, उल्टी, बुखार और पेट दर्द। अधिकतर बच्चे ठीक हो गए हैं। इसमें से काफी बच्चों की छुट्टी हो जाएगी। इस तरह से एक जगह से इतने बच्चों का आना विचार करता है पॉइजनिंग का मैटर लगता है।मोस्ट प्रोबेब्ली फूड पॉइजनिंग के चांस ज्यादा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *