Price Hike: Pakistan में मार गई महंगाई, चीनी के दाम पहुंचे 100 के पार

पाकिस्तान में इन दिनों महंगाई की मार पूरा देश झेल रहा है। इमरान खान की सरकार के आने के बाद देश में लगातार सामान के दाम बढ़ रहे हैं। जबकि इमरान ने आम चुनाव में नए पाकिस्तान का ऐलान किया था।

इसी बीच पाक में चीनी, अदरक और अंडों के बढ़े दामों से लोग परेशान हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पाकिस्तान में चीनी के दाम 100 रुपए किलोग्राम हो गए हैं तो वहीं, एक अंडे का दाम 30 रुपये बताया जा रहा है।

जबकि अदरक एक हजार रुपए किलोग्राम हो गया है। गेहूं के दाम 60 रुपए किलोग्राम तक पहुंच गए हैं। थोक और दुकान के दामों में काफी अंतर है।

पाकिस्तान में इन दिनों रोजमर्रा की चीजों पर भी दाम आसमान को छू रहे हैं। पाकिस्तान में अदरक एक हजार है तो चीन 104 रुपए किलोग्राम बिक रही है। जबकि रसोई गैस का देश में संकट है।

इसके अलावा, कराची में उद्योग ने कहा कि गैस की कमी से विनिर्माण और निर्यात शिपमेंट में देरी हुई। फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मियां अंजुम निसार ने कहा कि पीएम ने एसएमई के लिए औद्योगिक पावर टैरिफ के माध्यम से इनपुट लागत कम करने और स्टेट बैंक द्वारा मार्कअप दरों में सात प्रतिशत तक कटौती करने के उद्देश्य से विभिन्न उपायों की घोषणा की है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में आज भी 25 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं, ऐसे में एक तरफ ठंड और दूसरी तरफ मंहगाई की मार देश झेल रहा है।

अभी कोरोना का आतंक कम नहीं हुआ है। बीते इमरान खान को लगातार कैबिनेट की मीटिंग बुलानी पड़ रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *