Bihar Politics: CM नीतीश और उप-मुख्यमंत्री ने PM मोदी से मुलाकात की, क्या हुई खास बात?

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्य के विधानसभा चुनाव में एनडीए की शानदार जीत के बाद कुमार के पूर्वी राज्य की कमान फिर संभालने के लगभग एक महीने बाद हुई। प्रधानमंत्री से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार के साथ बिहार के उप-मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी और जेडीयू नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे।Bihar Politics:

Read also- शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर CM सैनी ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।बैठक के बाद चौधरी ने कहा कि बिहार में एनडीए को मिले भारी जनादेश के बाद, मुख्यमंत्री, उन्होंने और ललन सिंह ने “विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता” प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिष्टाचार भेंट की।

Read also- Patiala: पंजाब मे पूर्व IG अमर सिंह चहल ने खुद को मारी गोली, 12 पन्नों का लिखा सुसाइड नोट

चौधरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “आदरणीय मोदी जी के निर्देशन और नेतृत्व में देश एवं बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्यों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।”Bihar Politics:

इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी। नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दिल्ली आए थे। शाह के आवास पर हुई बैठक के दौरान नेताओं ने राज्य के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल के विस्तार पर चर्चा हुई है।बिहार विधानसभा की 243 सीट के लिए नवंबर में चुनाव हुए, जिसमें एनडीए ने 202 सीटें हासिल कीं और नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।Bihar Politics:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *