Himachal: अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर चले लात-घूंसे, प्रशासन ने दिए जांच के आदेश

Himachal: हिमाचल प्रदेश के शिमाल में सोमवार को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में एक डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर मरीज पर हमला करने का कथित वीडियो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद प्रदर्शन शुरू हो गया। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट राहुल राव ने बताया कि आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है और रिपोर्ट मंगाई जा रही है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।Himachal:

Read also- अगर विपक्ष विधानसभा में कोडीन कफ सिरप का मुद्दा उठाता है, तो सरकार जवाब देगी-पंकज चौधरी

राव ने बताया कि पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो में डॉक्टर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे मरीज को घूंसे मारते हुए दिख रहे हैं। मरीज लात मारकर विरोध कर रहा है, जबकि दो अन्य लोग दोनों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना में मरीज की नाक पर चोट आई है। मरीज के साथ आए एक शख्स द्वारा बनाए गए इस वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद सैकड़ों लोगों ने अस्पताल परिसर के बाहर प्रदर्शन किया। Himachal:

Read also-  AIR इंडिया की मुंबई जा रही फ्लाइट तकनीकी खराबी के कारण वापस दिल्ली लौटी, यात्री दिखे परेशान

हमले का पीड़ित शिमला जिले के नेरवा का रहने वाला है। उसके अनुसार वो एंडोस्कोपी कराने के लिए अस्पताल आया था और डॉक्टर ने उसे कुछ घंटों के लिए आराम करने की सलाह दी थी। उसने बताया कि उसे एक खाली बिस्तर पर लेटने के लिए कहा गया। जब वो आराम कर रहा था, तभी आरोपी डॉक्टर आया और कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा।Himachal

पीड़ित ने दावा किया कि जब उसने डॉक्टर से सम्मानपूर्वक व्यवहार करने के लिए कहा, तो डॉक्टर ने उस पर हमला कर दिया। हालांकि, आरोपी डॉक्टर ने दावा किया कि मरीज ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।इस घटना के बाद मरीजों और वहां के लोगों ने डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।Himachal:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *