Rewari: हरियाणा के रेवाड़ी में हरियाणा पंचायत कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ (CPLO) कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार की वादाखिलाफी पर जमकर हल्ला बोला। जिला सचिवालय पंहुचकर मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर कहा कि यदि जल्द इनकी जायज मांगों को पूरा नहीं किया गया तो यह प्रदेशस्तर पर बड़ा आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन व हरियाणा सरकार की होगी।Rewari:
सी.पी.एल.ओ. कर्मचारियों ने कहा कि दो वर्ष पूर्व सरकार ने सी.पी.एल.ओ.कर्मचारियों की वेकेंसी निकालकर लिखित परीक्षा आयोजित की जिसके माध्यम से अनेकों युवकों का चयन हुआ लेकिन तनख्वाह के नाम पर उन्हें सिर्फ छह हजार रुपये महीना ही दिए गए जबकि पिछले वर्ष की तनख्वाह अभी भी बकाया है जो किसी कीमत पर उचित नहीं। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने सी पी एल ओ पदों की भर्ती निकली तो उसमें तनख्वाह कितनी मिलेगी यह स्पष्ट नहीं किया गया जो बाद में मात्र छह हजार ही दी गई जो ऊंट के मुंह मे जीरे के समान है। Rewari:
इनकी मुख्य मांगे सी पी एल ओ की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से पंचायत विभाग और शहरी सी पी एल ओ की जिम्मेदारी शहरी स्थानीय निकाय को सौंपी जाए।इसके अतिरिक्त टेक्निकल पोस्ट के समान बेसिक वेतन,सरकारी सुविधाएं व अन्य भत्ते,मासिक वेतन 7 तारीख से पहले और 31 मार्च 2024 से मार्च 2025 तक का बकाया वेतन का शीघ्र भुगतान आदि इनकी मुख्यतः मांगें हैं।Rewari:
