Haryana: कुरुक्षेत्र पहुंचे CM नायब सैनी, PM मोदी के मन की बात पर दिया बड़ा बयान

Haryana: धर्मनगरी पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र में सुना मन की बात वर्ष 2025 का अंतिम एपिसोड , कहा देश में जो अच्छा काम करता है प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में उसको लाते है देशवासियों के सामने,कहा पीएम के मन की बात से लोग उनसे सीधे जुड़ते है। Hary

Read Also: UP: बागपत में खाप पंचायत ने सुनाया गजब फरमान, बच्चों के मोबाइल रखने पर लगाया पाबंदी

मुख्यमंत्री सैनी कुरुक्षेत्र में पहुंचे। मुख्यमंत्री सैनी ने पिपली अनाज मंडी में स्थित धर्मशाला में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ सुना। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सैनी बोले  साल 2025 का प्रधानमंत्री  मोदी के मन की बात का अंतिम एपिसोड था।Haryana:
उन्होंने पीएम की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने जो भी देश में अच्छा काम करते हैं उनको देशवासियों के सामने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से लाते हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पुरातत्व विभाग को बुद्ध स्तूप की एक आकृति मिली है, उसका भी जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में किया।Haryana:
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से कुरुक्षेत्र हाईवे पर शरीफगढ़ गांव और रामगढ़ गांव में रविवार सुबह गुरु जी का लंगर प्रसाद छकते हुए, धर्मननगरी कुरुक्षेत्र पिपली अनाजमंडी स्तिथ धर्मशाला में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे मुख्यमंत्री नायब सैनी,यहां मन की बात सुनने के उपरांत मुख्यमंत्री खरखोदा-सोनीपत विकास रैली में शिरकत करने के लिए रवाना हुए। Haryana:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *