Delhi: पश्चिम एशिया संकट अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी अपडेट जानकारी

Delhi:पश्चिम एशिया संकट के बीच अंतर मंत्रालय समूह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ताजा अपडेट जानकारी जारी की है।एमएसएमई सेक्टर को लेकर जानकारी दी गयी है कि फरवरी- मार्च में 20 लाख से अधिक नए MSMEs उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत हुए है,इनकी कुल संख्या 8 करोड़ के पार हो गई है। MSMEs को ऋण समर्थन मजबूत- कुल बकाया कर्ज ₹36.7 लाख करोड़ से अधिक, तिमाही वृद्धि 23.5% है।1 अप्रैल 2026 से माइक्रो और स्मॉल एंटरप्राइजेज के लिए बिना गारंटी ऋण सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाखफरवरी- मार्च में ₹92,000 करोड़ के 5.27 लाख से अधिक क्रेडिट गारंटी जारी हुए है

Read Also: Haryana: झज्जर अनाज मंडी में फैली अव्यवस्थाओं पर बिफरे सासंद दीपेंद्र हुड्डा, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

बाइट-डॉ. राजनीश, एमएसएमई मंत्रालय वही पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत में ऊर्जा आपूर्ति सुचारू बनी हुई है PNG और LPG की घरेलू आपूर्ति 100% जारी है।परिवहन के लिए CNG आपूर्ति भी निर्बाध रही, रिफाइनरियों में LPG उत्पादन बढ़ाया गया है।बुकिंग अंतराल- शहरी क्षेत्रों में 25 दिन, ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बना हुआ है।कमर्शियल LPG आपूर्ति 70% तक बहाल हुई है।अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान और फार्मा, स्टील, ऑटो, कृषि जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है।5 किलोग्राम सिलेंडर की उपलब्धता दोगुनी हुई है वैकल्पिक ईंधन- केरोसिन और कोयला भी उपलब्ध कराया गया है।घरेलू LPG आपूर्ति स्थिर, कहीं भी कमी नहीं।98% ऑनलाइन बुकिंग, 93% डिलीवरी ऑथेंटिकेशन आधारित हो रही है। खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों की स्थिति पर अपडेट देते हुए शिपिंग मंत्रालय की ओर से बताया गया कि सभी भारतीय सीफेरर्स सुरक्षित हैं, पिछले 24 घंटों में किसी भी भारतीय ध्वज वाले जहाज से जुड़ी कोई घटना नहीं हुई है DG शिपिंग कंट्रोल रूम ने अब तक 6,449 कॉल्स और 13,343 से अधिक ईमेल संभाले ।

Read Also: Haryana: कुरुक्षेत्र में पकड़ा गेहूं से भरा हुआ ट्रक, किसान यूनियन ने प्रशासन पर लगाए मिलीभगत के आरोप

पिछले 24 घंटों में 157 कॉल्स और 215 ईमेल मिले है।मंत्रालय ने DG शिपिंग के माध्यम से 2,337 भारतीय सीफेरर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा रही है।इनमें से 75 पिछले 24 घंटों में लौटे है।वही विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की जानकारी दी है कि कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने टेलीफोन पर बातचीत की है। दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। इस बातचीत के दौरान पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा हुई है,साथ ही होर्मुज़ को खुला और सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया है।कुल मिलाकर पश्चिम एशिया के हालात पर केंद्र सरकार की लगातार नज़र बनी हुई है और ईंधन आपूर्ति और नागरिको की सुरक्षा पर लगातार अपडेट दिए जा रहे हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *