उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा: सुरंग में टकराईं दो लोको ट्रेनें, 60 मजदूर घायल

Uttarakhand Train Accident, Uttarakhand,Uttarakhand Trains Collide,trains collide,Uttarakhand Train accident,Vishnugad-Pipalkoti Hydro Electric Project,tunnel trains accident

Uttarakhand Train Accident : उत्तराखंड के चमोली जिले में विष्णुगाड पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की पीपलकोटी सुरंग में मंगलवार को श्रमिकों तथा अधिकारियों को लेकर जा रही एक लोको ट्रेन और एक सामान ढोने वाली ट्रेन के आपस में टकराने से करीब 60 लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने यहां बताया कि देर शाम हुए हादसे के समय ट्रेन में कुल 109 लोग थे जिसमें से 60 घायल हो गए। Uttarakhand Train Accident Uttarakhand Train Accident Uttarakhand Train Accident

Read also- विकसित गुरुग्राम महारैली में CM सैनी का बड़ा संदेश, 113 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

उन्होंने बताया कि सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। सभी घायलों की हालत स्थिर है। जिलाधिकारी ने बताया कि टीएचडीसी (इंडिया) द्वारा बनायी जा रही परियोजना की पीपलकोटी सुरंग के भीतर एक ट्रेन लोगों को लेकर और एक ट्रेन सामग्री को लेकर आ रही थी और दोनों आपस में टकरा गईं। चमोली के उप जिलाधिकारी ने बताया कि 10 घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल गोपेश्वर ले जाया गया है।Uttarakhand Train Accident

Read also- लेखा-जोखा 2025: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, अगले साल भी बढ़ोतरी के आसार

अधिकारियों के अनुसार, सुरंग के अंदर निमार्ण कार्य के लिए श्रमिकों और अधिकारियों तथा सामग्री के परिवहन के लिए अंदर रेलनुमा वाहनों का उपयोग किया जाता है। कुल 444 मेगावाट की यह जल विद्युत परियोजना चमोली जिले में अलकनंदा नदी पर हेलंग और पीपलकोटी के बीच बनायी जा रही है। परियोजना में चार टरबाईन के जरिए 111 मेगावाट बिजली पैदा की जानी है। इसे अगले साल तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *