Delhi: सुल्तानपुरी में चाकू से गोदकर नाबालिग का कत्ल, आरोपी गिरफ्तार

Delhi: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि सुल्तानपुरी इलाके में 15 साल के लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात 11:30 बजे एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें बताया गया कि लड़कों के एक समूह ने एक नाबालिग पर चाकू से हमला किया है।Delhi:  

Read also- Haryana: दगाबाज NRI पतियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, महिला आयोग ने की सख्त एक्शन की मांग

मृत लड़के की मां ने बताया, “मेरा बेटा जूस लेने बाहर गया था, तभी कुछ लड़कों ने उसे गाली देना शुरू कर दिया, फिर वे उससे मारपीट करने लगे और उस पर चाकू से हमला कर दिया।उन्होंने आगे बताया, “मैं दुकान की ओर भागी और मदद के लिए चिल्लाई, लेकिन दुकानदार ने भी मुझे धक्का देकर दूर कर दिया। फिर मैं पुलिस के पास गई, लेकिन उन्होंने शिकायत तक दर्ज नहीं की और मेरे बेटे की मौत हो गई। किसी ने उसकी मदद नहीं की।”Delhi:

Read also-  Indore: इंदौर में जहरीले पानी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

उन्होंने बताया कि बाद में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई।पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चाकूबाजी की थी, जो फिलहाल फरार हैं।

पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों को ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं।पुलिस हत्या के पीछे के मकसद की जांच कर रही है और घटनाक्रम को फिर से समझने के लिए आसपास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करने के साथ-साथ वहां रहने वाले लोगों के बयान भी दर्ज कर रही है।Delhi:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *