UP: प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में ‘राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट’ का उद्घाटन करेंगे

UP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वाराणसी के ‘डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम’ में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे।चार से 11 जनवरी तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में पूरे देश से 1,000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 58 टीम खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी। UP:

Read also- Katra: बर्फबारी न होने से चिंतित दिखे कटरा व्यापारी, मकर संक्रांति के आसपास खुशहाल मौसम की उम्मीद

यहां जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इस टूर्नामेंट में भारतीय वॉलीबाल में उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा, खेल भावना और प्रतिभा का प्रदर्शन होने की उम्मीद है।इसमें कहा गया है कि वाराणसी में 72वें राष्ट्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट की मेजबानी यह दर्शाता है कि शहर में खेल अवसंरचना को मजबूत करने के साथ खेल विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।UP:

Read also- Odisha: ओडिशा के ढेंकानाल में दर्दनाक हादसा, चट्टान धंसने से कई श्रमिक दबे

बयान के मुताबिक यह शहर को प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में और अधिक प्रतिष्ठित बनाता है। यह महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी में इसकी बढ़ती भूमिका के अनुरूप है।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *