अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सालगिरह पर बॉलीवुड सितारों ने दी शुभकामनाएं

Anant Ambani: फिल्मी सितारे शाहरुख खान, सलमान खान और रणवीर सिंह समेत कई हस्तियों ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को उनकी पहली शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं।अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने 12 जुलाई 2024 को मुंबई में शादी की थी।इस भव्य समारोह में कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी, जिनमें अमिताभ बच्चन, अजय देवगन, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन शामिल थे।

Read also- फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को ऑडी चालक ने कुचला, पुलिस हिरासत में आरोपी

इस शाही शादी में रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन और उनकी बहन क्लोए, नाइजीरियाई रैपर रिमा, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के साथ-साथ कई वैश्विक उद्योगपति भी शामिल हुए थे।इनमें सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर, सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन जे. ली और दवा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीएसके की मुख्य कार्यकारी एम्मा वॉल्म्सली जैसे नाम प्रमुख थे।अभिनेता शाहरुख खान ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की एक पोस्ट साझा की।

Read also- डीजल से लदी मालगाड़ी में आग लगने की घटना से रेल सेवाएँ हुुईं प्रभावित

कैप्शन में उन्होंने लिखा,”इस खूबसूरत जोड़ी को शादी की सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं। आने वाले वर्षों में यूं ही साथ बने रहें। हमेशा प्यार और सेहत अच्छी रहे। आप दोनों से बहुत प्यार @radhikamambani & Anant” सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अनंत और राधिका को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, हैप्पी एनिवर्सरी अनंत और राधिका, खुश रहो, भगवान का आशीर्वाद बना रहे, लव यू।”वहीं रणवीर सिंह ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जोड़ी को बधाई दी। उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे अनंत और राधिका को पहली शादी की सालगिरह मुबारक हो।”अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आप दोनों खूबसूरत सोल को शादी की पहली सालगिरह की ढेर सारी शुभकामनाएं।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *