Delhi: तुर्कमान गेट डेमोलिशन मामले में एक्शन में दिल्ली पुलिस, उपद्रवियों की धरपकड़ तेज

Delhi:
Delhi: राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान के पास तुर्कमान गेट और फैज़-ए-इलाही मस्जिद क्षेत्र में एमसीडी के बड़े अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद आज पूरे इलाके में भारी सुरक्षा तैनात है. दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों पर हुई कार्रवाई के बाद किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने चप्पे-चप्पे पर बैरिकेडिंग और निगरानी बढ़ा दी है। Delhi:
आज 7 जनवरी की सुबह से ही तुर्कमान गेट, रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में जगह-जगह बैरिकेड्स लगाए गए हैं. बाहर से आने वाले लोगों को पहचान व पूछताछ के बाद ही इलाके में प्रवेश दिया जा रहा है. हर गली, हर चौराहे और हर प्रवेश मार्ग पर पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बल RAF की तैनाती है और ड्रोन के जरिए पूरे इलाके की निगरानी की जा रही है।  Delhi:
निधिन वाल्सन, डीसीपी सेंट्रल दिल्ली- अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान आधी रात के बाद हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस और एमसीडी कर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया. हालात काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए, लेकिन अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया. पथराव के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है और पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। Delhi:
आज सुबह इलाके का माहौल पूरी तरह शांत नजर आया. आम दिनों में जहां भारी भीड़ और सड़क किनारे दुकानें दिखती हैं, वहीं आज पूरा इलाका सन्नाटे में रहा. लोग घरों में ही नजर आए, जबकि नौकरी-पेशा और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोग पहचान के बाद सामान्य रूप से आवाजाही करते दिखे. वहीं जहां-जहां अवैध निर्माण गिराया गया, वहां एमसीडी की टीमें जेसीबी और डंपरों के जरिए मलबा हटाने में जुटी हैं, पुलिस बल की मौजूदगी में पूरे काम को सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा रहा है। Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *