संत कबीर कुटीर पर जनता की समस्याएं सुन CM नायब सिंह सैनी ने कहा- जन सेवा ही ईश्वर सेवा है

जनता के आशीर्वाद से हरियाणा की दूसरी बार कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणावासियों की समस्याओं के निवारण में जुटे हुए हैं। संत कबीर कुटीर पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे लोगों से CM सीधा संवाद कर रहे हैं और अधिकारियों को सभी समस्याओं के निवारण हेतु जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। CM का कहना है कि जन सेवा ही ईश्वर सेवा है।

Read Also: दानापुर में बन रही बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत

आपको बता दें, हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार BJP की सरकार बनी है। बीते दिन हुए हरियाणा विधानसभा के विशेष सत्र में प्रदेश के सभी 90 विधानसभा हरियाणावासियों की पुकार सुनने के लिए CM आवास( संत कबीर कुटीर) पर CM सैनी जनता से सीधा सरोकार करते हुए उनकी समस्याओं का निवारण कर रहे हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को CM त्वरित एक्शन लेने और समस्या के निवारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का कहना है कि जन सेवा ही ईश्वर सेवा है। आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह ही मुझे 24*7 नॉन स्टॉप जन सेवा के लिए प्रेरित करता है।

Read Also: पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर दिल्ली में गरमाई सियासत, AAP-BJP में वार-पलटवार जारी

CM नायब सिंह सैनी ने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे लोगों से मुलाकात कर कहा कि “हर परिवारजन से सीधा संपर्क जारी है। जन सेवा ही ईश्वर सेवा है और आपकी सेवा से मिले आशीर्वाद मुझे थकने नहीं देते। आप सभी का आशीर्वाद और स्नेह ही मुझे 24*7 नॉन स्टॉप जन सेवा के लिए प्रेरित करता है। संत कबीर कुटीर पहुंचे अपने परिवारजनों से भेंट कर उनका और उनके परिवार का हाल-चाल जाना और उनके द्वारा बताए गए विभिन्न विषयों के निवारण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *