Haryana: फरीदाबाद में CM नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई प्री बजट बैठक

CM नायब सिंह सैनी

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई प्री बजट बैठक। फरीदाबाद में आयोजित बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन।सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने महाराजा नाहर सिंह को दी श्रद्धांजलि और किया नमन। Haryana:

Read also–Delhi: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSG राष्ट्रीय आईईडी डेटा मंच का किया उद्घाटन

सहभागी लोकतंत्र और सहभागी शासन की भावना को साकार करते हुए हुई यह बैठक। वित वर्ष 2026-27 के बजट के निर्माण में सभी पक्षकारों से की जा रही हैं मंत्रणा। हरियाणा विजन 2047 डॉक्यूमेंट को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 24 दिसंबर को पंचकूला से किया लॉन्च। Haryana:

Read also–Maharashtra Accident: ठाणे में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक व कार की भिड़ंत से 11 लोग घायल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प की तरह हरियाणा को 2047 तक विकसित हरियाणा बनाने का लक्ष्य अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखकर समावेशी बजट बनाने का है लक्ष्य।पिछले वर्ष भी बजट 2025-2026 को लेकर की गई थी विस्तृत चर्चा और विचार विमर्श।पिछले वर्ष प्राप्त 226 सुझावों में से 71 सुझावों को बजट में किया गया था शामिल।सरकार और उद्योग ऐसे दो पहिए जो हरियाणा को विकसित हरियाणा की ओर ले जाने का कर रहे हैं कार्य।प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र में हो रहा है बहुत गति से कार्य।पिछले बजट में 10 नए आईएमटी क्षेत्र खड़े करने की गई थी बात । Haryana:

उन में अंबाला, नारायणगढ़, हिसार जींद, पलवल, कोसली, आईएमटी सोहना और आईएमटी खरखौदा का विस्तार गति से कर रहे हैं। हरियाणा के औद्योगीकरण की शुरुआत फरीदाबाद से ही हुई। आज फरीदाबाद,पलवल और आसपास के क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार की भारी संभावना।मुख्यमंत्री ने AI चैटबोट पोर्टल पर भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने की अपील की।पिछले बजट भाषण में की थी उद्योग- श्रमिक मैत्री परिषद की स्थापना की घोषणा। अगले सप्ताह उसका नोटिफिकेशन हो जाएगा जारी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *