सेबी का बड़ा एक्शन! अनिल अंबानी समेत 24 और लोगों को सिक्योरिटी मार्केट से किया बैन

SEBI Ban Anil Ambani:
SEBI Ban Anil Ambani: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड से फंड की हेराफेरी के आरोप में उद्योगपति अनिल अंबानी और 24 और लोगों पर सिक्योरिटी मार्केट में कारोबार करने से पांच साल के लिए रोक लगा दी है।इसके अलावा, सेबी ने अनिल अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है और उन्हें पांच साल तक किसी भी लिस्टेड कंपनी या सेबी-रजिस्टर्ड इकाई में डायरेक्टर या की मैनेजेरियल पर्सनल (केएमपी) के रूप में काम करने से रोक दिया है।

Read Also: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और ISRO प्रमुख एस.सोमनाथ ने मनाया ‘नेशनल स्पेस डे’

अनिल अंबानी पर सेबी का कहर-  इसके अलावा 24 इकाइयों पर 21 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।साथ ही सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस को छह महीने के लिए सिक्योरिटी मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है और उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।अनिल अंबानी की अगुवाई वाले रिलायंस ग्रुप की कंपनी को इस सिलसिले में भेजे ई-मेल का कोई जवाब नहीं मिला है।

Read Also: 10 घंटे का सफर कर यूक्रेन पहुंचे PM मोदी… क्या भारतीयों का संकट कर पाएंगे दूर?

रिलायंस पर लगे धोखाधड़ी के आरोप-  रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड के फंड की कथित हेरा-फेरी की कई शिकायतें मिलने के बाद सेबी ने किसी भी रेगुलेटरी वायलेशन का पता लगाने के लिए वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान जांच की।सेबी ने जांच में पाया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के केएमपी अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह की मदद से कंपनी से फंड निकालने के लिए धोखाधड़ी का प्लान बनाया। इसमें इस पैसे को कंपनी से जुड़ी इकाइयों को कर्ज के रूप में दिखाया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *