Haryana: करनाल में आज नेशनल यूथ डे मनाया गया। ये यूथ डे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया गया। यह दिन भारत की युवा शक्ति को समर्पित है। 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में जन्में स्वामी विवेकानंद ने सदैव युवाओं को प्रेरित किया। Haryana:
स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से न सिर्फ भारत को, बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया. इस दिन को मनाने का खास मकसद नौजवानों को उनके प्रेरणादायक विचारों व आदर्शों से परिचित कराना है।Haryana:
करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में युवाओं ने मार्च निकाला। इस मार्च में मेडिकल स्टूडेंट्स , फिजियोथेरेपी, नर्सिंग के स्टूडेंट्स शामिल हुए हैं। उसके बाद अलग अलग स्पीकर की तरफ से बच्चों को मोटिवेट किया गया। बच्चों के हाथ में अलग अलग प्रकार के कई स्लोगन थे, बच्चों ने पोस्टर बनाए हुए थे। हम अपनी जिंदगी में स्वामी विवेकानंद जी से काफी कुछ सीख सकते हैं, उन्होंने हमेशा कहा है कि उठो, जागो और तब तक प्रयास करते रहो जब तक हमें अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं हो जाता है। आज पूरे भारत में अलग अलग तरीकों से नेशनल यूथ डे मनाया जा रहा है। Haryana:
