भोपाल में वैन और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 घायल

Madhya Pradesh: 5 killed, 10 injured in collision between van and tractor trolley in Bhopal

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बेरसिया इलाके में बुधवार 14 जनवरी की देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉली और पिकअप वाहन की आमने-सामने की टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार यानी आज 15 जनवरी को यह जानकारी दी।  Madhya Pradesh

बेरसिया थाना प्रभारी विजेंद्र सेन ने बताया कि नर्मदापुरम की ओर जा रही पिकअप और नर्मदापुरम से मकर संक्रांति के पर्व पर स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की टैक्टर-ट्रॉली की भोपाल जिले की बेरसिया तहसील के बाहरी इलाके में टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन में सवार सिरोंज निवासी मुकेश अहिरवार (40), बबरी बाई (60), दीपक (14), लक्ष्मी बाई (60) और हरि बाई (60) की मौके पर ही मौत हो गई।

Read Also: हिमाचल प्रदेश में 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम, 16 से 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

सेन ने बताया कि दोनों वाहनों में सवार तीन बच्चों समेत कुल 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए भोपाल के हमीदिया अस्पताल और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *