हिमाचल प्रदेश में 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम, 16 से 20 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी की संभावना

Himachal Pradesh: Bad weather will prevail in Himachal Pradesh for five days, with rain and snowfall expected from January 16 to 20.

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में जारी शीत शुष्क मौसम के बीच, स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को 16 से 20 जनवरी तक मध्य और उच्च पहाड़ियों में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है। निचली पहाड़ियों में 15 जनवरी के लिए घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है, जिससे16 से 20 जनवरी तक मध्य और उच्च पहाड़ियों के कुछ छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी का अनुमान है।

इलाके में बुधवार 14 जनवरी को मौसम शुष्क रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि के बावजूद तीव्र शीत लहर का प्रकोप जारी रहा। तबो में न्यूनतम तापमान -5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि कुकुमसेरी में -4.9 डिग्री सेल्सियस और कल्पा में 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के करीब बना रहा। सोलन में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस जबकि 0.6 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बर्थिन और भुंतर में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read Also: गोंडा मेडिकल कॉलेज में चूहों का आतंक, जिलाधिकारी ने दिए कार्रवाई के आदेश

अधिकतम तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव रहा और कई स्थानों पर यह सामान्य से अधिक रहा। बाजौरा राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद सोलन में 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। राज्य की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और दिन सुहाना रहा, धूप खिली रही और लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला में अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस जबकि मनाली में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *