West Bengal: प्रधानमंत्री मोदी ने 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत की

West Bengal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के बीच ‘कनेक्टिविटी’ को मजबूत बनाने और विकास को बढ़ावा देने के लिए शनिवार को यहां 3,250 करोड़ रुपये से ज्यादा की रेल और सड़क परियोजनाओं की शुरुआत की। पीएम मोदी ने इस अवसर पर चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई। West Bengal: 

ये ट्रेनें न्यू जलपाईगुड़ी को नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली और अलीपुरद्वार को एसएमवीटी बेंगलुरू और मुंबई (पनवेल) से जोड़ेंगी।इसके अलावा, पीएम मोदी ने राज्य में चार प्रमुख रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी।West Bengal: 

जिनमें बालुरघाट से हिली तक नयी रेल लाइन, न्यू जलपाईगुड़ी में माल ढुलाई संबंधी आधुनिक केंद्र, सिलीगुड़ी लोको शेड का उन्नयन और जलपाईगुड़ी जिले में वंदे भारत ट्रेन रखरखाव सुविधाओं के आधुनिकीकरण से जुड़ीं परियोजनाएं शामिल हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में ये जानकारी दी गयी है।West Bengal: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *