राजकुमार राव और पत्रलेखा ने बेटी का नाम किया रीविल, फैंस को दिखाई लाडली की पहली झलक

Bollywood:

Bollywood: एक्टर-कपल राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी कि उन्होंने बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है।दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों बेटी का हाथ पकड़े हुए थे। bollywood

Read Also: IND vs NZ 3rd ODI : भारत ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता

कैप्शन में लिखा था, “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपनी सबसे बड़ी ब्लेसिंग से मिलवाते हैं। पार्वती पॉल राव।”राजकुमार और पत्रलेखा ने 15 नवंबर, 2025 को बेटी का स्वागत किया, जो उनकी शादी की चौथी सालगिरह भी थी।पोस्ट में लिखा था, “हम बहुत खुश हैं। भगवान ने हमें बच्ची का आशीर्वाद दिया है। धन्य माता-पिता – पत्रलेखा और राजकुमार। ये सबसे बड़ा आशीर्वाद है जो भगवान ने हमें हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर दिया।” Bollywood

Read Also: Bollywood: संगीतकार A. R. Rahman ने ‘कम्यूनल’ विवाद पर दी सफाई, बोले- मेरा मकसद कभी किसी को दुख…

राजकुमार और पत्रलेखा ने 11 साल के रिलेशनशिप के बाद 15 नवंबर, 2021 को न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास रिजॉर्ट में शादी की थी।दोनों ने जुलाई में एक जॉइंट इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी, जिसमें एक ग्राफिक पर लिखा था “बेबी आने वाला है”। bollywood

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *