UP: पटना से दिल्ली जा रही तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप

UP:

UP: राजेंद्र नगर से नई दिल्ली जाने वाली तेजस राजधानी एक्सप्रेस में बम की सूचना है। सूचना के बाद रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस तुरंत हाई अलर्ट पर आ गए। ट्रेन के चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर रुकवाकर सघन चेकिंग की गई। UP:

Read Also: Pro Wrestling League: यूपी डोमिनेटर्स ने टाइगर्स ऑफ मुंबई दंगल्स को 7-2 से हराया

ट्रेन की जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और खोजी डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। ट्रेन का एक-एक डिब्बा चेक किया गया। तलाशी के दौरान यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही रहने के लिए कहा गया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की गई और प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। बाद में पुलिस ने बताया कि सूचना झूठी थी और कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। UP:

Read Also: Assam: PM मोदी ने काजीरंगा कॉरिडोर की रखी आधारशिला, अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *