पाकिस्तान में बत्ती गुल, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #blackout

कराची: पाकिस्तान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक साथ देश के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई।

पाकिस्तान में एक साथ कई शहरों में बिजली जाने की खबर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई और ट्विटर पर #blackout ट्रेंड करने लगा है।

इस हैशटैग के साथ लोग कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं और पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की आलोचना कर रहे हैं।

खबर है एक तकनीकी खराबी के चलते पूरे पाकिस्तान में शनिवार देर रात अचानक एक साथ बिजली गुल हो गई, जिसके चलते कराची, इस्लामाबाद, लाहौर, पेशावर और रावलपिंडी समेत सभी अहम शहर पूरी तरह अंधेरे में डूब गए।

पूरे देश में अचानक हुए इस ब्लैकआउट ने सोशल मीडिया पर तमाम अफवाहों का दौर चालू कर दिया। लेकिन अब पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने देशभर में बिजली गुल होने की पुष्टि की है।

बता दें, इससे पहले जनवरी 2015 में भी ऐसे ही तकनीकी खराबी की वजह से पूरे देश की बिजली गुल हो गई थी।पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नेशनल पावर डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम में ट्रिपिंग की वजह से यह ब्लैकआउट हुआ है।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इसकी जांच की जा रही है और फिलहाल तारबेला पावर स्टेशन के जरिए बिजली की आपूर्ति करने की कोशिश की जा रही है।

ऊर्जा मंत्री उमर अयूब ने लोगों से धैर्य बनाए रखने के की अपील की है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि पावर ट्रांसमिशन सिस्टम की फ्रीक्वेंसी में अचानक 50 से 0 की गिरावट आने से देशभर में ब्लैकआउट हो गया।

Also Read इंडोनेशियाई विमान क्रैश, 62 लोग थे सवार, समुद्र में दिखा मलबा

पाकिस्तानी ऊर्जा मंत्रालय के ट्विटर हैंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, अब बिजली बहाली का काम शुरू हो चुका है।

इस दौरान सूचना मंत्री शिबली फराज ने इसे एनटीडीसी के सिस्सम में तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए लिखा कि बिजली की बहाली की जा रही है।

पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय ने एक तस्वीर ट्वीट कर यह बताया कि ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खुद बिजली बहाली के काम की देखरेख कर रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *