Delhi: पीएम मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के बीच फोन पर हुई बात, दोनों नेताओं ने अहम मुद्दों पर की बात

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के बीच बीते दिन फोन पर लंबी और अहम बातचीत हुई है। यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब ग्लोबल साउथ के देश अमेरिका के टैरिफ विवादों और बदलते विश्व व्यवस्था के बीच एकजुटता दिखा रहे हैं।प्रधानमंत्री कार्यालय और ब्राजीलियन प्रेसिडेंसी के आधिकारिक बयानों के अनुसार, दोनों नेताओं ने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी की मजबूत गति की समीक्षा की है। पीएम मोदी ने कहा कि यह साझेदारी आने वाले साल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। Delhi:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि – “राष्ट्रपति लूला से बात करके खुशी हुई। हमने भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी की मजबूत प्रगति की समीक्षा की, जो आने वाले साल में नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तैयार है। ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए हमारा करीबी सहयोग बेहद महत्वपूर्ण है।पीएम मोदी ने कहा कि मैं जल्द ही उनका भारत में स्वागत करने को उत्सुक हूं।”दूसरी ओर, राष्ट्रपति लूला ने भी इस बातचीत को लेकर अहम जानकारी दी।राष्ट्रपति लूला ने बताया कि दोनों नेताओं ने 19 से 21 फरवरी तक होने वाले उनके भारत दौरे और द्विपक्षीय एजेंडे पर विस्तार से चर्चा की है। वार्ता में ब्राजील-भारत बिजनेस फोरम के महत्व पर भी जोर दिया गया है।Delhi:

पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच बातचीत में कई अहम मुद्दे शामिल रहे है –इसमे भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना।व्यापार, निवेश, रक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, कृषि और लोगों के बीच संबंधों में प्रगतिक्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्शसुधारित बहुपक्षीयता की जरूरत और ग्लोबल साउथ के साझा हित शामिल है। ब्राजील के राष्ट्रपति का फरवरी में भारत दौरा प्रस्तावित है –उनके AI इम्पैक्ट समिट में हिस्सा लेने की संभावना भी है। Delhi:

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच  यह फोन कॉल करीब 45 मिनट तक चली है।यह पिछले छह महीनों में दोनों नेताओं की तीसरी सीधी बातचीत है, जो भारत और ब्राजील के बीच बढ़ते रिश्तों को दर्शाती है। खासकर ऐसे समय में जब BRICS देश अमेरिकी टैरिफ नीतियों के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं।Delhi:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *