MP: ग्वालियर की शादी में शराब न पिलाने से नाराज पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन और परिवार को पीटा

MP

MP के ग्वालियर जिले में शादी की खुशी में शराब न पिलाने को लेकर कुछ पड़ोसियों ने दूल्हा-दुल्हन सहित एक परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोन थाना क्षेत्र के पाटई गांव में हुई इस घटना में दूल्हे के परिवार के कुछ सदस्य घायल हुए है। परिवार के सदस्यों ने ये आरोप भी लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी पक्ष घरेलू सामान के साथ रुपये भी लूट ले गए।MP

Read Also-UTTAR PRADESH इनामी शार्पशूटर आशु पुलिस मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल

नगर पुलिस अधीक्षक (CASP) मनीष यादव ने पत्रकारों को बताया कि पटाई गांव के रहने वाले महेश जाटव की 30 मार्च को शादी हुई थी और इस खुशी में उनके पड़ोसियों ने शराब पिलाने को कहा, जिसे लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि दूल्हे ने शराब के रुपये देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों में मारपीट हो गई।

मनीष यादव ने बताया कि घायलों की चिकित्सकीय जांच कराई गई और पुलिस जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। महेश जाटव की मां शीला जाटव ने कहा कि दुल्हन के आने के बाद घर में रस्में चल रही थीं कि इसी दौरान कुछ पड़ोसी आ गए और महेश से शराब के लिए रुपये मांगने लगे।MP

Read Also-Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ‘वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम…

उन्होंने कहा कि इसी को लेकर विवाद हो गया और फिर पड़ोसियों ने उनके परिवार के सदस्यों की पिटाई कर दी। शीला ने आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने के दौरान पड़ोसियों ने उनकी, उनके पति और महेश की दुल्हन को भी नहीं बख्शा। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं, वे घरेलू सामान के साथ घर पर रखे कुछ रुपये भी लूट ले गए। अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।MP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *