BJP: पीएम मोदी का मिशन साउथ, किया केरल-तमिलनाडु का दौरा

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही दिन में दो महत्वपूर्ण चुनावी राज्यों केरल और तमिलनाडु का दौरा किया। यह दौरा 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी की दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।पीएम मोदी आज मिशन साउथ के दौरे पर रहे केरल और तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमो में शिरकत की।पहले प्रधानमंत्री मोदी तिरुवनंतपुरम पहुंचे, यहां पीएम मोदी का जोरदार रोडशो और स्वागत हुआ। यहां पीएम मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां पीएम मोदी ने  – तीन अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। BJP:

ये ट्रेनें तिरुवनंतपुरम-तंबरम, तिरुवनंतपुरम-चार्लापल्ली, नागरकोइल-मंगलुरु और त्रिशूर-गुरुवायुर रूट्स पर चलेंगी, जिससे केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम की रैली में कहा कि हाल ही में बीजेपी द्वारा तिरुवनंतपुरम निगम जीतना केरल में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत है।पीएम मोदी ने कहा – “केरल में बीजेपी सरकार की नींव पड़ गई है… जैसे 1987 में अहमदाबाद के बाद गुजरात में बीजेपी का विस्तार हुआ, वैसे ही तिरुवनंतपुरम से पूरे केरल को जीतेंगे।”  BJP:

इस दौरान पीएम मोदी ने LDF और UDF पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार, सबरीमाला मुद्दे की जांच और राज्य में विकास की कमी का आरोप लगाया। केरल कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी मदुरंतकम (चेंगलपट्टू) पहुंचे, यहां पीएम मोदी ने NDA की तरफ से तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। यहां भी बड़ी रैली हुई।  पीएम मोदी ने DMK सरकार पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की जनता भ्रष्ट DMK से विदाई लेने को तैयार है। पीएम मोदी ने कहा-“तमिलनाडु ने फैसला कर लिया है कि अब भ्रष्ट DMK सरकार को अलविदा कहने का समय आ गया है। NDA का शासन रिकॉर्ड और क्षेत्रीय आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्धता लोगों को आकर्षित कर रही है।बहरहाल पीएम मोदी का मिशन साउथ का यह दौरा दक्षिण भारत में बीजेपी की बढ़ती सक्रियता को दिखाता है। दोनों राज्यों में अब राजनीतिक पारा तेजी से बढ़ रहा है। BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *