Jammu: जम्मू कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से मौसम ने ली करवट, श्रीनगर हवाई अड्डे पर उड़ानें रद्द

Jammu

Jammu: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को बारिश और हिमपात हुआ। जम्मू के डोडा और घाटी के बारामूला, काज़ीगुंड और कुपवारा में कारों और छतों पर बर्फ की चादर बिछी देखी गई। कश्मीर में 40 दिनों के भीषण शीतकाल ‘चिल्लई कलां’ के दौरान चल रहे लंबे सूखे को पहली बर्फबारी ने खत्म कर दिया है। यह बर्फबारी कृषि, जल संसाधनों और बिजली उत्पादन के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, जिससे क्षेत्र में पानी की कमी और सूखे का संकट दूर होने की उम्मीद जगी है। Jammu

Read also- Chaibasa: झारखंड में सुरक्षा बलों के मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 15 माओवादी ढेर

खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर हवाई यातायात बंद होने के बाद शुक्रवार को कश्मीर आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने बताया, ‘‘लगातार हिमपात, परिचालन क्षेत्रों में बर्फ के जमाव और मार्ग में प्रतिकूल मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के हित में श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ान संचालन आज के लिए रद्द कर दिए गए हैं।’’ Jammu

Read Also: Delhi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में श्री रमण महर्षि की 146वीं जयंती समारोह को संबोधित किया

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम सूचना और रहने की व्यवस्था के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करें। कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में रात भर ताजा बर्फबारी हुई।श्रीनगर में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि मौसम की यह स्थिति शुक्रवार शाम तक जारी रहेगी। Jammu

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *