पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर विपक्ष को ‘कुचलने’ का आरोप लगाया

Kolkata: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाए जाने को ‘‘दुखद तमाशा’’ करार दिया और आयोग पर विपक्ष को ‘कुचलने’ और ‘‘बीजेपी की ओर से’’ देश के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने का आरोप लगाया। बनर्जी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग ‘‘अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहा है और लोगों के मतदान अधिकारों को ‘‘छीनने’’ में लगा हुआ है। Kolkata: 

Read Also: PCB: टी20 विश्व कप से बहिष्कार के बाद पाकिस्तान का यूटर्न, PCB ने टीम की घोषणा की


बनर्जी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बीजेपी के अपने आकाओं की ओर से वे विपक्ष को कुचलने और भारत के लोकतंत्र की नींव को नष्ट करने में लगे हैं, फिर भी वे मतदाता दिवस मनाने की ढोंग कर रहे हैं।’’मुख्यमंत्री बनर्जी निर्वाचन आयोग पर पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जल्दबाजी में कराने का आरोप लगा रही हैं। Kolkata: 

Read Also: Bollywood: The Bluff के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के शानदार अभिनय की एक्टर महेश ने खूब की तारीफ

टीएमसी प्रमुख ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “निर्वाचन आयोग आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है और यह कितना दुखद तमाशा है! आयोग अपने आकाओं की आवाज बनकर लोगों के मतदान के अधिकार छीनने में व्यस्त है और फिर भी मतदाता दिवस मनाने का ढोंग कर रहा है। मैं आज उनके इस आचरण से बेहद निराश और व्यथित हूं।”उन्होंने यह भी कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग तार्किक विसंगति के नाम पर नए-नए बहाने ढूंढ रहा है, ताकि लोगों को परेशान किया जा सके और उन्हें उनके चुनावी अधिकारों से वंचित किया जा सके।’’Kolkata: 

 (PTI)

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *