Delhi: वरिष्ठ पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 वर्ष की उम्र मे ली अंतिम सासं

Delhi

Delhi: वरिष्ठ पत्रकार और प्रसिद्ध लेखक मार्क टली का रविवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके एक करीबी दोस्त ने ये जानकारी दी। वो 90 वर्ष के थे।भारत पर उन्होंने कई किताबें लिखी थीं।कई पुरस्कारों से सम्मानित मार्क टली कुछ समय से बीमार थे और पिछले एक हफ्ते से साकेत के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।वरिष्ठ पत्रकार और टली के करीबी दोस्त सतीश जैकब ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया, ‘‘मार्क का आज दोपहर मैक्स अस्पताल, साकेत में निधन हो गया।’’Delhi

Read Also: Bollywood: The Bluff के ट्रेलर में प्रियंका चोपड़ा के शानदार अभिनय की एक्टर महेश ने खूब की तारीफ

मार्क टली का जन्म 24 अक्टूबर 1935 को कलकत्ता (अब कोलकाता) में हुआ था।मार्क टली 22 सालों तक ‘बीबीसी’ के नई दिल्ली ब्यूरो के प्रमुख रहे।प्रख्यात लेखक होने के साथ-साथ, मार्क टली बीबीसी रेडियो-4 के कार्यक्रम ‘समथिंग अंडरस्टूड’ के प्रस्तोता भी थे।Delhi

Read Also: बिहार में सियासी उलटफेर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बने RJD के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष

उन्हें 2002 में ‘नाइट’ की उपाधि से सम्मानित किया गया और 2005 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से नवाजा गया।मार्क टली ने भारत पर कई किताबें लिखी हैं, जिनमें ‘नो फुल स्टॉप्स इन इंडिया’, ‘इंडिया इन स्लो मोशन’ और ‘द हार्ट ऑफ इंडिया’ शामिल हैं।Delhi

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *