Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 9वां बजट, जानें प्रमुख घोषणाएं

Union Budget 2026: Finance Minister Nirmala Sitharaman presented the 9th budget, know the major announcements

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। यह उनका लगातार 9वां बजट है, जो एक रिकॉर्ड है। बजट में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं- वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि यह बजट युवा शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि यह बजट “कमाई बढ़ाने और घाटा कम” करने वाला है। Union Budget 2026

व्यक्तिगत आयकर

नए टैक्स सिस्टम के तहत आयकर स्लैब में बदलाव किया गया है। 4 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं होगा। 4 लाख से 8 लाख रुपये तक 5% टैक्स लगेगा। 8 लाख से 12 लाख रुपये तक 10% टैक्स लगेगा। 12 लाख से 16 लाख रुपये तक 15% टैक्स लगेगा। 16 लाख से 20 लाख रुपये तक 20% टैक्स लगेगा। 20 लाख से 24 लाख रुपये तक 25% टैक्स लगेगा। 24 लाख रुपये से अधिक आय पर 30% टैक्स लगेगा। इसके अलावा, हादसे में इलाज पर खर्च को टैक्स छूट मिलेगी। नया इनकम टैक्स एक्ट 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा।

व्यवसाय और उद्योग

MSME को बढ़ावा देने के लिए 10,000 करोड़ रुपये का फंड दिया जाएगा। 5 मेडिकल टूरिज्म हब स्थापित किए जाएंगे। रेयर अर्थ मेटल के लिए कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये का पैकेज दिया जाएगा। सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस सेक्टर के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव दिया गया है। Union Budget 2026

Read Also: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट पेश की

शिक्षा और स्वास्थ्य

3 नए आयुर्वेद संस्थान और 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप स्थापित किए जाएंगे। हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल बनाया जाएगा। IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। बायोफार्मा शक्ति योजना के तहत 3 नए संस्थान खोले जाएंगे। 15,000 क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी। Union Budget 2026

खेल और संस्कृति

खेलो इंडिया मिशन के तहत खेल सेक्टर को बड़ा बूस्ट दिया जाएगा। समर्थ पहल से मेक इन इंडिया को नई धार मिलेगी। स्पोर्ट्स इक्विपमेंट स्टार्टअप्स को बढ़ावा दिया जाएगा। खेल ढांचे को मजबूत करने पर फोकस किया जाएगा। अगले 10 वर्षों में खेल तंत्र को पूरी तरह बदलने का लक्ष्य है।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *