गांजा तस्करों के हमले में घायल आबकारी कांस्टेबल की मौत, तेलंगाना के CM ने जताया शोक

Hyderabad: Excise constable injured in attack by ganja smugglers dies, Telangana CM expresses grief

Hyderabad: तेलंगाना के निजामाबाद जिले में हाल में कथित रूप से गांजा तस्करों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई 23 साल की महिला आबकारी कॉन्स्टेबल की यहां सरकारी निम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जी सौम्या 23 जनवरी को गांजा तस्करों द्वारा कार से टक्कर मारे जाने के कारण घायल हो गई थीं।

सौम्या को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में उन्हें ‘निजाम इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ (निम्स) में स्थानांतरित कर दिया गया जहां शनिवार रात को उन्होंने दम तोड़ दिया। निम्स ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विशेषज्ञों की एक टीम ने सभी प्रकार की आवश्यक चिकित्सा दी और उन्नत जीवन रक्षक उपाय किए गए। निरंतर एवं हर संभव प्रयास किए जाने के बावजूद मरीज (सौम्या) को बचाया नहीं जा सका और 31 जनवरी को रात नौ बजकर 41 मिनट पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।’’ तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सौम्या की मौत पर रविवार को दुख व्यक्त किया। Hyderabad Hyderabad

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि रेड्डी ने पुलिस अधिकारियों को सौम्या की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार कॉन्स्टेबल के परिवार को हर तरह से सहायता प्रदान करेगी। तेलंगाना के मंत्रियों जुपल्ली कृष्णा राव और दानासारी सीताक्का ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। आबकारी और निषेध मंत्री कृष्णा राव ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और गांजा और अन्य मादक पदार्थों के गिरोहों पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। Hyderabad

Read Also: Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया 9वां बजट, जानें प्रमुख घोषणाएं

पुलिस ने बताया था कि निजामाबाद में गांजे की तस्करी की सूचना मिलने पर आबकारी विभाग के कर्मियों ने 23 जनवरी को माधव नगर के पास वाहनों की जांच की थी और एक कार को जांच के लिए रोका था। गांजा की तस्करी में शामिल वाहन ने भागने की कोशिश में कॉन्स्टेबल को कथित तौर पर कुचल दिया था। उसने बताया था कि इसके बाद कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुक गई और मौके पर ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन से लगभग 2.5 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *