BIRD FLU: गाजीपुर मुर्गा मंडी में चिकन ब्रिकी पर लगाया गया प्रतिबंध हटा

दिल्ली : जहां एक तरफ कोरोना के कहर से अब तक हड़कप मचा हुआ था वही अब बर्ड फ्लू ने भी पैर पसारना शुरु कर दिए है । जिसे लेकर एक बार फिर से सरकार और व्यापारियों के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है । आर्थिक मंदी के साथ साथ लोगो को गई दिक्कतों का सामना करना पड़  रहा है ।

 

गौरतलब है कि देशभर में कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है जिसकी वजह से सरकार ने बीते 9 जनवरी को दिल्ली में चिकन की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया था। नतीजतन गाजीपुर मुर्गा मंडी में जो एशिया की बड़ी मंडियों में से एक है शांति छा गई, लोग निराश हो गए क्योंकि लोग पहले भी कोरोना की वजह से इन सब  उत्पादों से परहेज कर रहे थे और जब से बर्ड फ्लू आया है तब से लोगो में डर बैठ गया है, लोग अंडे से भी बच रहे है और चिकन से भी ।

 

ALSO READ- किसानों के समर्थन में भूपिंदर सिंह मान का बड़ा फैसला, SC द्वारा गठित कमेटी से खुद को किया अलग

 

 

लेकिन हाल ही में जांच के लिए भेजे गए सैंपल  में से एक  भी  सैंपल में  बर्ड फ्लू  की पुष्टि नही हुई है जिसके चलते सरकार ने गाजीपुर मंडी में  चिकन ब्रिकी पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया है जो दुकानदारों के लिए राहत की खबर है हांलाकि ब्रिकी में गिरावट आई है पहले के मुकाबले जिसकी भरपाई जल्द होगी अगर अन्य मामलें में भी बर्ड फ्लू  की पुष्टि नही होती है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *