आज NDA संसदीय दल की बैठक… कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Political News: NDA Parliamentary Party meeting today... many important issues will be discussed

Political News: सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के लोकसभा और राज्यसभा सदस्य मंगलवार यानी आज 3 फरवरी को संसद भवन परिसर में एनडीए संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू), लोक जनशक्ति रामविलास (एलजेपी-आर), शिवसेना, जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) और एनडीए के अन्य दलों के सांसद भाग लेंगे।

Read Also: Uttar Pradesh: मथुरा में विद्यार्थियों से नमाज पढ़वाने के आरोप में सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य निलंबित

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसदों को कई विषयों पर संबोधित कर सकते हैं। संसदीय दल की इस तरह की बैठकों में आमतौर पर प्रधानमंत्री राजनैतिक और शासन से जुड़े मुद्दों पर बात करते हैं जो उस समय संसद में सरकार के एजेंडे से भी जुड़े होते हैं। प्रधानमंत्री अक्सर सांसदों को ऐसे बिंदु भी सुझाते हैं जो जनता के बीच, खासतौर पर उनके निर्वाचन क्षेत्रों में उठाये जा सकते हैं। Political News

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *