Maharashtra: गैस टैंकर पलटने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रात भर यातायात बाधित, घंटों तक फंसे रहे यात्री

Maharashtra

Maharashtra: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलट जाने से रात भर यातायात बाधित रहा जिससे सैकड़ों वाहन फंसे रहे और दोनों मार्गों पर भारी जाम लग गया। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी। दुर्घटनास्थल के पास कई वाहन घंटों तक फंसे रहे और 12 घंटे से अधिक समय तक रहे इस यातायात संकट के दौरान महिलाओं और बच्चों सहित यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई।

राजमार्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो जाती तब तक वे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचें। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे भारत का पहला छह लेन का चौड़ा टोल एक्सप्रेसवे है। 94.5 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मुंबई, रायगढ़ और नवी मुंबई को पुणे से जोड़ता है। एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया।

Read Also: Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड, 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने दी जान

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रायगढ़ जिले में अदोशी सुरंग के पास हुई जब तेज गति से चल रहा टैंकर ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। टैंकर में प्रोपलीन गैस भरी हुई थी जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है। एहतियात के तौर पर पुलिस ने मुंबई की ओर के यातायात को तुरंत बंद कर दिया। दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को लगभग दो किलोमीटर तक पुणे की ओर जाने वाले मार्ग की ओर भेज दिया गया था। Maharashtra

एक्सप्रेसवे नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि टैंकर से लगातार गैस रिसाव के कारण सामान्य आवागमन बहाल नहीं हो सका जिसके परिणामस्वरूप पुणे जाने वाले यातायात सहित अन्य वाहन 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे और मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। इस जाम का वाहन चालकों पर गंभीर असर पड़ा और कई यात्री घंटों तक फंसे रहे।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर व्यास कर्ण नामक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘लोग फंसे हुए हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं। कृपया कुछ करें।’’ महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस के एक कंडक्टर ने बताया कि उनका वाहन दुर्घटनास्थल के पास छह घंटे से अधिक समय तक खड़ा रहा जिससे यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई। Maharashtra

कई वाहन चालकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की। कुछ लोगों ने एक्सप्रेसवे को ‘‘पार्किंग स्थल’’ बताया और दूसरों को सलाह दी कि जब तक आवश्यक नहीं हो, यात्रा करने से बचें। प्रणव नामक एक ‘एक्स’ यूजर ने लिखा, ‘‘मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे इस समय पूरी तरह से जाम है। लोनावला और खंडाला के पास एक ट्रक पलटने के कारण घंटों तक यातायात रुका रहता है। अगर यात्रा करना बेहद जरूरी नहीं हो, तो यात्रा नहीं करें।’’ यातायात जाम के कारण पुणे जाने वाले वाहन चालकों को भी असुविधा हुई।

Read Also: Ghaziabad Tragedy: गाजियाबाद में ट्रिपल सुसाइड, 9वीं मंजिल से कूदकर तीन सगी बहनों ने दी जान

सोहित मानिक नाम के एक अन्य ‘एक्स’ यूजर ने लिखा, ‘‘मैंने अपनी यात्रा अंधेरी पश्चिम से शाम सात बजे के आसपास कैब से शुरू की। मैं तड़के तीन बजकर 40 मिनट के आसपास पुणे पहुंचूंगा। अब तक का सबसे खराब यातायात अनुभव।’’ Maharashtra

महाराष्ट्र राजमार्ग यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि सामान्य यातायात व्यवस्था बहाल होने तक लोग मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने से बचें। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के प्रवक्ता द्वारा साझा किए गए राजमार्ग यातायात पुलिस के एक बयान के अनुसार मुंबई की ओर जाने वाले कॉरिडोर पर अदोशी सुरंग के पास खंडाला घाट खंड में टैंकर पलट गया।

बयान के अनुसार, दुर्घटना के बाद टैंकर से अत्यधिक ज्वलनशील गैस का रिसाव हुआ और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों ने युद्धस्तर पर घटनास्थल पर काम किया। बयान में कहा गया है कि वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंबई की ओर का मार्ग बंद कर दिया गया था जिसके कारण एक्सप्रेसवे के मुंबई और पुणे दोनों ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात जाम हो गया। Maharashtra

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *