Delhi: विश्व कैंसर दिवस के मौके पर दिल्ली में एक बड़े नि:शुल्क सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। कंझावला स्थित Novaneo हॉस्पिटल और उत्तरी दिल्ली महिला मंडल के सहयोग से लगे इस कैंप में 500 से ज्यादा महिलाओं ने पंजीकरण कराया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़ाना और समय पर पहचान सुनिश्चित करना रहा। Delhi:
इस नि:शुल्क शिविर में महिलाओं के सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए पैप स्मीयर और लिक्विड बेस साइकोलॉजी टेस्ट किए गए। करीब 500 से ज्यादा स्लाइड सैंपल एकत्र कर जांच के लिए भेजे जाएंगे। अस्पताल के मुताबिक, यह एक साथ सबसे बड़ी सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग में से एक है। डॉक्टर परवीन जैन ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षणों में संबंध के बाद ब्लीडिंग, खराब या ब्लडी डिस्चार्ज और लोअर एब्डोमेन पेन शामिल हैं। समय पर जांच से अर्ली स्टेज में इलाज संभव है और जटिल इलाज की जरूरत कम हो जाती है।Delhi:
Read Also: Delhi Crime: कनॉट प्लेस में रात की सैर जानलेवा साबित हुई, हेलमेट से पिटाई के बाद एक व्यक्ति की मौत
डॉक्टर परवीन जैन, सीनियर कैंसर स्पेशलिस्ट
हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि यह अस्पताल कम लागत में बेहतर और आधुनिक इलाज उपलब्ध कराने पर केंद्रित है। कैंसर के मरीजों के लिए डे-केयर कीमोथेरेपी, लंबा इंतजार और महंगे इलाज से राहत देने की दिशा में यह पहल की गई है। अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर सचिन बंसल ने कहा कि हमारा उद्देश्य मिडिल क्लास को कम खर्च में कॉरपोरेट स्तर की सुविधाएं देना है। डे-केयर कीमोथेरेपी से मरीज दो-तीन घंटे में इलाज कराकर घर जा सकते हैं, वो भी बिना अपनी दिनचर्या बिगाड़े। Delhi:
डॉक्टर सचिन बंसल, डायरेक्टर, Novaneo हॉस्पिटल
Novaneo हॉस्पिटल में नवजात शिशुओं के इलाज के लिए अत्याधुनिक लेवल-थ्री एनआईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। हॉस्पिटल में प्रीमेच्योर और गंभीर हालत में जन्म लेने वाले बच्चों के इलाज के लिए हाई-एंड इक्विपमेंट्स और 24×7 मेडिकल सपोर्ट मौजूद है।
डॉक्टर विशाल गुप्ता ने बताया हमारे यहां लेवल-थ्री एनआईसीयू है, जिसमें इनक्यूबेटर, वार्मर, हाई-एंड वेंटिलेटर, नॉन-इनवेसिव वेंटिलेशन, फोटोथेरेपी मशीन और होल बॉडी कूलिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। 500-600 ग्राम तक के प्रीमेच्योर बच्चों को मैनेज करने की पूरी क्षमता हमारे पास है। हमारा उद्देश्य मिडिल क्लास परिवारों को कम लागत में वही सुविधाएं देना है, जो बड़े कॉर्पोरेट हॉस्पिटल्स में मिलती हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा नवजातों की जान बचाई जा सके।Delhi:
